Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ ने एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा किया

70
Tour And Travels

अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने दिनांक 06 जुलाई, 2021 को बर्चगंज मिलिट्री स्टेशन पर एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा किया। उन्होंने जंगल सर्वाइवल स्कूल में अभियानों की समीक्षा की और वेव जेनरेशन ट्रेनिंग फैसिलिटी में लैंडिंग शिप रैंप सिम्युलेटर के माध्यम से एएलएस के संचालन समेत विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। सैनिकों को संबोधित करते हुए अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ ने सैन्य अभियानों के दृष्टिकोण से हर समय तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मियों को कोविड-19 सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करने की सलाह भी दी।