Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

चुनाव प्रचार करने महाराष्ट्र और झारखंड जाएंगे छत्‍तीसगढ़ के भाजपा नेता

67
Tour And Travels

रायपुर

छत्‍तीसगढ़ भाजपा के नेता महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे। महाराष्ट्र और झारखंड के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें मंत्री और विधायक शामिल हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड का पांच जनवरी 2025 तक है। दोनों राज्यों में चुनाव नवंबर-दिसंबर में एक साथ कराए जाने की संभावना है।

चुनाव प्रचार करने ये जाएंगे महाराष्ट्र

संभाजीनगर शहर: प्रदेश महामंत्री रामजी भारती

धाराशिव: पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय

लातूर ग्रामीण: संतोष उपाध्याय, नंदकुमार राणा, गोपाल विष्ठ

बीड: पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, श्रवण मरकाम

संभाजीनगर दक्षिण: पूर्व विधायक विनोद खांडेकर

संभाजी नगर उत्तर: निरंजन सिंहा

जालना ग्रामीण: कोमल जंघेल

परभणी ग्रामीण: पूर्व विधायक नंदे साहू

हिंगोली: वीरेंद्र साहू

नांदेड़ शहर: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, आशु चंद्रवंशी

नांदेड़ उत्तर: विक्रांत सिंह

झारखंड चुनाव के लिए यह प्रभारी

रामगढ़ और हजारीबाग: मंत्री ओपी चौधरी

गिरिडीह: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

सरायकेला, खरसांवा, चाईबासा: सांसद विजय बघेल

चार सीटें: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

जमशेदपुर की चार सीटें: पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम: पूर्व विधायक भावना बोहरा