Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार-मोतिहारी में अपराधियों ने आंगनबाड़ी सहायिका को मारी गोली

48
Tour And Travels

मोतिहारी.

मोतिहारी में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थी। अपराधियों ने घर घुसकर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया की है।महिला की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया।

पुलिस ने एक गोली भी मौके से बरामदी की है। इसी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि संग्रामपुर बाल विकास परियोजना की केंद्र संख्या 62 की सहायिका सीमा देवी अपने घर में अकेले रहती थी। शुक्रवार सुबह आगनबाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंचने पर सेविका द्वारा फोन किया गया। फोन नहीं उठाने पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने आसपास के लोगों उसके घर जाने को कहा। पड़ोसी ने घर के बाहर से आवाज लगाई लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गए। महिला की लाश जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद फौरन पुलिस को जानकारी दी गई।

अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
इधर, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि महिला घर में अकेली थी। गोली मारकर हत्या की बात सामने आ रही है। परिवार और आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। महिला घर में अकेली रहती थी। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

ससुराल छोड़कर मायके में ही रहती थी
पड़ोसी का कहना है कि सीमा की शादी छपरा के मढ़ौरा में हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी के विवाद के कारण वह ससुराल छोड़कर मायके में ही रहती थी। सीमा के दोनों भाई प्रदेश में रहते है। एक भाई के नवनिर्मित घर में वह अकेली रहती थी। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की? यह जांच का विषय है। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे।