Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

एआईटीए अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश संघों ने अविश्वास प्रस्ताव वापिस लिया

37
Tour And Travels

नई दिल्ली
अखिल भारतीय टेनिस संघ अध्यक्ष अनिल जैन के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव वापिस ले लिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एआईटीए से मान्यता प्राप्त आठ प्रदेश टेनिस संघों ने जैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया था। इसके लिये शनिवार को आमसभा की असाधारण बैठक बुलाई गई थी।

जैन ने इस पर रोक लगाने के लिये अदालत की शरण ली थी लेकिन उनकी याचिका स्वीकार नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि विभिन्न पदों के लिये नामांकन दाखिल करने वाले कई उम्मीदवारों ने खेल कोड का उल्लंघन किया था। सूत्र ने बताया ,‘ अविश्वास प्रस्ताव वापिस ले लिया गया है लिहाजा ईजीएम की कोई जरूरत नहीं है।’’

भाजपा के राज्यसभा सांसद जैन पर आरोप है कि उन्होंने परिवार के साथ कई बार विदेश यात्राओं का निजी खर्च महासंघ के खर्चों में डाल दिया है। असम, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और त्रिपुरा प्रदेश संघों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया था।