Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav का आज Rewa दौरा भारी बारिश के कारण निरस्त

47
Tour And Travels

भोपाल
मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरु हो गया है। मंगलवार को सुबह से ही बरसात प्रारंभ हो गई। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में जबर्दस्त बरसात हो रही है। रीवा में भारी बरसात के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर ने जिलेभर के स्कूलों में 18 सितंबर का अवकाश रखने का आदेश जारी किया है। जबलपुर में भी धुआंधार बरसात हो रही है। यहां एक बड़ा पेड़ गिर गया जिससे एक कार और ई रिक्शा दब गया। कार और रिक्शा सवार बाल बाल बचे। इस बीच भारी बरसात की वजह से सीएम मोहन यादव ने रीवा का दौरा निरस्त कर दिया।