Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्री क्वार्टर फाइनल में हारे जॉली, गायत्री

41
Tour And Travels

हांगकांग
राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल में बृहस्पतिवार को लियु शेंग और तान निंग से हार गई। लियु और निंग ने 21.11, 22.20 से जीत दर्ज की।

पहला गेम एकतरफा रहा जिसमें दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी ने स्कोर 3.2 रहने के बाद दबाव बनाया और 21.11 से गेम जीत लिया। दूसरे गेम में गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने मजबूती से वापसी की और 15.15 के बाद 20.20 से बराबरी की लेकिन चीनी टीम ने 22.20 से जीत दर्ज कर ली।

विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी की दुनिया की तीसरे नंबर की इस चीनी जोड़ी के खिलाफ लगातार दूसरी हार है। जॉली और गायत्री ने पहले दौर में यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा और येवहेनिया केंतेमिर को 21.14, 21.13 से हराया था। अब भारत की चुनौती सुमित रेड्डी और सिक्की रेड्डी के रूप में ही बची है जो मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के गोह सून हुआत और लेइ शेवोन जैमी से खेलेंगे।