Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पूर्वी चंपारण में व्यवसायी से लाखों की लूट,पुलिस जांच में जुटी

155
Tour And Travels

जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती महुआही के समीप अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने किराना व्यवसाई से हथियार के बल पर सोमवार सुबह लाखों रुपये नगदी लूट लिया ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित थोक किराना व्यवसाई का दुकान घोड़ासहन के वीरता चौक पर है। कारोबारी ने बताया कि अपने घर से दुकान पर आने के दौरान अपाचे बाइक सवार तीन हथियार से लैस अपराधियों ने हथियार के बल पर ढाई लाख रुपये भारतीय करेंसी तथा 1,13000 नेपाली करेंसी लूट लिया।

लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची घोड़ासहन थाना पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है‌।लेकिन कहा जा सकता है कि लॉकडाउन में भी अपराधियों का मनोबल अपराध करने में सातवें आसमान पर है।

पूरे मामले पर घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने कहां के लूट की सूचना मिली है। पूरे मामले की तफ्तीश चल रही है।घटनास्थल पर पुलिस की टीम जांच में गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा ।