Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

दीक्षा डागर ने आयरिश ओपन के कट में जगह बनाई

43
Tour And Travels

डबलिन
भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर दूसरे दौर में एक ओवर का कार्ड खेलने के बावजूद यहां केपीएमजी महिला आयरिश ओपन में कट में जगह बनाने में सफल रही। दो बार की लेडीज़ यूरोपियन टूर विजेता दीक्षा पर एक समय कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उन्होंने 17वें होल पर बर्डी लगाकर दिन का समापन एक ओवर पर किया। ओलंपियन दीक्षा ने पहले दौर में एक अंडर 72 का स्कोर किया था। वह अभी संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर हैं। भारत की अन्य खिलाड़ियों में प्रणवी उर्स (73-74), त्वेसा मलिक संधू (76-78) और रिधिमा दिलावरी (79-76) कट से चूक गईं।