Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हॉकी इण्डिया हाई परफार्मेन्स डायरेक्टर हर्मन क्रुइस ने म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर का अवलोकन किया

108
Tour And Travels

भोपाल

27-28 अगस्त 2024 को हॉकी इण्डिया के हाई परफार्मेन्स डायरेक्टर हर्मन क्रुइस ने ग्वालियर के म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय हर्मन क्रुइस मूलतः नीदरलेण्ड के निवासी है। विश्व के सबसे प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों में से एक है। वर्ष 2006 से 2008 के मध्य नीदरलेण्ड की महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक रह चुके हैं। वर्ष 2016 से 2023 तक बेलारूस हॉकी टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं। वर्ष 2023 में हॉकी इण्डिया ने हर्मन को प्रशिक्षक नियुक्त किया था। जूनियर वर्ल्ड कप, मलेशिया और चिली में भी भारतीय टीम के प्रशिक्षक रहे हैं।

2 दिवसीय ग्वालियर दौरे पर उन्होंने ग्वालियर अकादमी की महिला खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने ग्वालियर महिला हॉकी अकादमी में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं का भी जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को कई उपयोगी टिप्स भी दिये। ग्वालियर स्थित महिला हॉकी अकादमी को और बेहतर बनाने के लिए भी उन्होंने सुझाव दिये हैं। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर महिला हॉकी अकादमी वर्ष 2006 में स्थापित की गई थी। अकादमी के खिलाड़ियों ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक प्रदेश के लिए अर्जित किये हैं। ग्वालियर खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने रियो और टोक्यो ओलम्पिक में भी प्रतिभागिता की थी।