Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

चौकी फुनगा से नाबालिग किशोरी की दस्तयाबी की कार्यवाही, परिजनों के चेहरे पर मुस्कान

44
Tour And Travels

भालूमाड़ा
दिनांक 23.08.2024 को ग्राम  बमहनी निवासी फरियादी की रिपोर्ट पर कि उसकी १३ वर्षीय किशोरी घर से बिना बताये कहीं चली गई है , किशोरी के नाबालिग होने से पुलिस चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 316 /24 धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता का क़ायम कर विवेचना में लिया जाकर पता तलाश शुरू किया गया । पता तलाश के दौरान आज दिनांक 26.08.2024 को अपहृत १३ वर्षीय किशोरी को दस्तयाब कर माता पिता को सुपुर्द किया गया है ।

               उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक, सहा. उप निरी. कोमल अरज़रिया , आरक्षक 371 मोतीराम सोलंकी की सराहनीय  भूमिका रही है ।