Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

खंडवा में थाने की जाली तोड़कर पांच बदमाश फरार, मच गया हड़कंप

68
Tour And Travels

खंडवा

 शहर के मोघट थाने से पांच संदिग्ध बदमाश गुरुवार रात करीब 3:00 बजे मौका पाकर गलियारे की जाली तोड़ फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे मैं हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस ने खंडवा रेलवे स्टेशन सहित मथेला और सिहाड़ा तक बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका शुक्रवार दोपहर तक कोई पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार बाइक चोरी के मामले में मोघट पुलिस ने पहले एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद मुख्य संदिग्ध बंटी और अभिषेक के बताए अनुसार अन्य तीन संदिग्ध को भी पुलिस ने थाने पर बैठाया था। गुरुवार रात करीब 3:00 बजे बदमाशों ने थाने में बल की कमी का फायदा उठाकर गलियारे की जाली तोड़ी और एक के बाद एक फरार हो गए।

बदमाश हरदा और खंडवा से महंगी बाइक चोरी करते थे और उन्हें दो से ₹3000 में बेच देते थे। पुलिस ने संदिग्धों की निशान दही पर कुछ बाइक भी जब्‍त की थी। जल्द ही बाइक चोरी के मामलों का पुलिस खुलासा करने वाली थी, लेकिन बदमाशों ने थाने से फरार होकर पुलिस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पुलिस बल की कमी, एक जवान ही ड्यूटी पर था

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थाने पर इस समय बल की कमी है। बाइक चोरी से जुड़े मामले में लगातार पूछताछ का सिलसिला चल रहा है। चार जवान धरपकड़ में गए थे। वहीं, ग्राम टिटगांव में सांप्रदायिक विवाद के बाद से 4 जवानों की ड्यूटी लगा दी है। इस तरह थाने पर बल की कमी हो गई थी। गुरुवार रात हेड कॉन्स्टेबल ही ड्यूटी पर था। बदमाश पीछे के साइड से भागे हैं।