Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कुएं में जिंदा मिली लापता महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया, पुरुष के शव को जाँच के लिए भेजा

58
Tour And Travels

 छतरपुर
 गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब कुएं में एक युवक का शव और एक महिला जिंदा हालत में नजर आई। दोनों रिश्‍ते में देवर-भाभी थे। दोनों तीन दिनों से घर से लापता थे। इसके बाद इनकी तलाश की जा रही थी।

कुंए में मिले दोनों

पुलिस के अनुसार यह घटना बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग के बमनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डंकटया हार की है। गांव के कुएं में तीन दिन से लापता देवर का शव और भाभी जिंदा हालत में मिली है। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सोमवार की रात से थे लापता

मृतक के बड़े भाई के मुताबिक उसका 22 वर्षीय छोटा भाई छोटू उर्फ राज बंसल तथा दूसरे भाई महेश बंसल की बीस वर्षीय पत्नी सविता बंसल सोमवार की रात से लापता थे। तीन दिन बाद डंकटया हार में स्थित पानी से लबालब भरे कुएं में दोनों मिले।

फूल गया था युवक का शव

बड़े भाई ने बताया कि छोटे भाई छोटू का फूला हुआ दुर्गंध युक्त शव मिला तो दूसरी ओर छोटू की भाभी सविता उसी कुएं में जिंदा हालत में मिली, उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना स्थल पुलिस थाना से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है।

शव का पोस्‍टमार्टम कराया

फिलहाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मौका पंचनामा बनाते हुए शव को कुएं से निकाल लिया गया है। बड़ामलहरा सीएचसी में युवक के शव पोस्टमार्टम कराकर पुलिस घटनाक्रम के अनसुलझे सवालों को सुलझाने में जुट गई है।