Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान-भरतपुर में महिला के प्रसव पीड़ा में गर्भ से आधा बाहर आया बच्चा

58
Tour And Travels

भरतपुर.

भरतपुर के RBM में महिला के अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यह पूरी घटना आरबीएम अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने जनाना में दो बच्चियों को जन्म दिया। जिसमें से एक बच्ची की मौत हो गई। गर्भवती महिला सोनिया के पति भोले निवासी बयाना ने बताया कि उसकी पत्नी के पेट में आज अचानक दर्द हुआ।

ऐसे में परिजन उसे अस्पताल लेकर चले आए, लेकिन वह भूलवश गर्भवती महिला को जनाना अस्पताल नहीं ले जाकर आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंच गए। वहां पता चला कि महिला की डिलीवरी जनाना अस्पताल में होगी। महिला दर्द से कराह रही थी। इस दौरान आधा बच्चा भी महिला के गर्भ से बाहर आ गया। ऐसी परिस्थिति में परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। महिला और परिजनों की स्थिति देख आरबीएम अस्पताल में टिकट काउंटर के पास मौजूद नर्सिंगकर्मी महिला के इलाज में जुट गए। नर्सिंग कर्मियों ने महिला को संभाला और उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद खुद एम्बुलेंस बुलाकर जनाना अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान RBM अस्पताल का स्टाफ भी महिला के साथ गया। महिला को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया, लेकिन इनमें से एक को ही बचाया जा सका। महिला के परिजन रवि ने बताया कि RBM अस्पताल के स्टाफ ने उनकी बहुत मदद की, उन्होंने समय रहते सोनिया को जनाना अस्पताल पहुंचाया।