Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

09 अगस्त को कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग करेंगे विभिन्न कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा

58
Tour And Travels

शहडोल
कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग बीएस जामोद 9 अगस्त 2024 को रीवा तथा शहडोल संभाग के समस्त जिलों के विभिन्न कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व महा अभियान की समीक्षा, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी, रक्षा बंधन पर्व तथा आगामी त्यौहारों पर चर्चा, एक पेड़ मां के नाम की प्रगति एवं समीक्षा, बाढ़ राहत,जर्जर आवास/दीवार/ढांचों  के चिन्हांकन  तथा उनको गिराने की प्रगति एव समीक्षा, हॉस्टल ,आश्रम निरीक्षण तथा प्रवेश की स्थिति, वर्तमान समसामयिक तथा अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा हेतु निर्धारित समय तथा ऑनलाइन वीसी लिंक प्रथक से प्रदाय की जावेगी, तथा उक्त समीक्षा में समस्त संबंधित अधिकारी पूर्ण जानकारी के साथ सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।