Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण श्रमिक की मृत्यु पर परिजनों को दी सहायता राशि

57
Tour And Travels

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। आरंग के जरौद गांव निवासी राम बाई साहू के पति मन्नु साहू की मृत्यु हो गई थी। वे पंजीकृत निर्माण श्रमिक थे। मुख्यमंत्री साय ने उनकी मृत्यु के बाद पत्नी राम बाई साहू को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए वितरित किया।

वे कहती है कि इस राशि का उपयोग वे बच्चों के आगे की पढ़ाई में करेगी। इससे बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। शीतला पारा निवासी केशव निषाद ने 10 वीं की पढ़ाई करता है। उनके पिता श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक थे। मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए राशि का वितरण किया। केशव निषाद ने बताया कि यह राशि आगे की पढ़ाई के लिए काफी मददगार होगी। यह राशि मेरे लिए काफी फायदेमंद है। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री  रामविचार नेताम और विधायक खुशवंत साहेब, कमिश्नर महादेव कावरे, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे।