Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड-गढ़वा में गुफा में जाकर लड़की जीभ निकालकर बनी ‘नागिन’

76
Tour And Travels

खरौंदी-गढ़वा.

सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। गुफा में एक लड़की किसी नागिन जैसी हरकतें कर रही है। जी हां… वह गुफा में लेटकर रेंगती हुई नजर आ रही है। लगातार अपनी जीभ बाहर निकाल रही है। लड़की के 'नागिन' बन जाने के बारे में जब लोगों को पता चला तब गुफा में वे कीर्तन करने लगे। दरअसल, युवती की पहचान नीलम के रूप में हुई है।

वह अपने घर से करीब 72 दिन पहले गायब हुई थी। वह झारखंड की रहने वाली है। लेकिन जिस गुफा में वह नागिन जैसी हरकतें कर रही है वह बिहार में है। जानकारी के मुताबिक, गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र के हुसरू गांव की नीलम गढ़वा जिले की सीमा से सटे और बिहार में स्थित गुप्ता धाम में नागिन जैसी हरकत करती दिख रही है।

'नागिन' बनी नीलम को देखने जुट रही भीड़
सूचना के बाद नीलम के परिजन भी गुप्ता धाम पहुंचे और वहां पूजा-पाठ करने के बाद उसे साथ लेकर बुधवार को घर लौटे। घर लौटने के बाद परिजनों ने जो कहानी बताई वह और हैरान करने वाली है। वैसे यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। नीलम को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट रही है।

अखंड कीर्तन के बाद लौटी घर
जानकारी के मुताबिक, हुसरू गांव के विश्वनाथ उरांव की बेटी नीलम बीते 16 मई से घर से लापता थी। विश्वनाथ के अनुसार नीलम ने अपनी मां और भाई को बताया था कि वह गुफा में जाने वाली है। गांव के शिव मंदिर को ठीक से रखिएगा। उसके बाद वह लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। गुप्ता धाम में भी चार बार खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बकौल विश्वनाथ 27 जुलाई को पत्नी को सपना आया कि उसकी बेटी गुप्ता धाम में है। उसके बाद सभी मंदिर गए। वहां शिवलिंग के पास नीलम मिली। उसने कहा कि वह नागिन स्वरूप में है। मंदिर में जाकर अखंड कीर्तन कराइए। उसके बाद गुफा में ही 12 घंटे का अखंड कीर्तन कराया गया। उसके बाद नीलम घर लौटी।