Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखण्ड-सिंहभूम जिले में हाथी के हमले में महिला समेत दो की मौत

54
Tour And Travels

सिंहभूम.

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथी के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रविवार की सुबह एक 70 वर्षीय व्यक्ति जंगल की तरफ शौच करने गया, जहां हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। हाथी ने बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया और उसे कुछ दूर घसीटकर ले गया फिर मार डाला।

एक अन्य घटना में एक जंगली हाथी के हमले में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, महिला मलबे में दब गई थी। महिला की पहचान बासो हंसदाह के तौर पर की गई है। हाथी ने जब हमला किया, तब महिला सो रही थी। प्रभागीय वन अधिकारी सबा आलम अंसारी ने दोनों घटनाओं की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि इस घटना के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। घटना की जानकारी पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के हमले के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़कों पर नाकाबंदी करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। दोनो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।