Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

किम जोंग उन की बेटी को उत्तर कोरिया का तानाशाह बनाने के लिए दी जा रही ट्रेनिंग!, जाने कौन है

46
Tour And Travels

सियोल
दक्षिण कोरिया में खुफिया एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी उनकी उत्तराधिकारी बन सकती हैं। उनको तानाशाह बनाने के लिए ट्रैनिंग दी जा रही है। इसकी जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने दी है।

आखिर कौन हैं किम जोंग उन की बेटी….
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बेटी का नाम किम जू आए है। वह उनकी उत्तराधिकारी बताई जा रही हैं। किम जोंग उन सार्वजनिक तौर पर कभी भी अपने परिवार के बारे में बात नहीं करते हैं। वह इस बात की पूरी सतर्कता बरतते हैं कि उनके परिवार की जानकारी बाहर ना आए। उनकी शादी को भी कई साल तक गुप्त रखा गया था। उनकी पत्नी री सोल जू पहली बार 2012 में एक कार्यक्रम में दिखाई दी थीं।
 
किम जू आए के बारे में रिटायर्ड बास्केटबॉल खिलाड़ी ने किया खुलासा
2013 में अमेरिका के रिटायर्ड बास्केबॉल खिलाड़ी डेनिस रोडमैन उत्तर कोरिया में किम जोंग उन के मेहमान बनकर गए थे। इस दौरान उन्होंने तानाशाह के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि वह किम जोंग उन के परिवार के साथ समुद्र किनारे गए थे। इस दौरान उन्होंने उनकी बेटी किम जू आए को भी खिलाया था।
 
स्कूल नहीं जाती हैं किम जू आए
एनआईएस के मुताबिक किम जू आए किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई नहीं कर रही हैं। वह उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में ही रहती हैं। उनको पढ़ाने के लिए शिक्षक घर पर ही आते हैं। वह इस दौरान घुड़सवारी, तैराकी और स्कीइंग भी सीखती हैं। यह अनुमान लगाया जाता है कि किम जोंग उन का जू आए के अलावा एक बड़ा और छोटा बेटी या बेटा है।