Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सोना ₹710 बढ़कर ₹73,800 पर पहुंचा

114
Tour And Travels

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 6 जुलाई को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 710 रुपए बढ़कर 73,800 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 73,090 रुपए प्रति दस ग्राम थे। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस साल के आखिर तक सोना 78 हजार रुपए तक जा सकता है।

वहीं एक किलो चांदी 1,600 रुपए बढ़कर 94,800 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 93,200 रुपए किलो प्रति पर थी। महीने सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 30 जून को सोना 72,280 रुपए औ चांदी 90,000 रुपए पर थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,950 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,800 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,650 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,800 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,400 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,850 रुपए है।