Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

क्या है ‘हीरामंडी’ में बिब्बो जान की ‘गजगामिनी चाल’, कामसूत्र जिसकी करता है ज‍िक्र

216
Tour And Travels

मुम्बई ,18 मई। संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को आए हुआ दो हफ्तों से अधिक हो चुका है लेकिन हर तरप इसकी के चर्चे हैं और इसके क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रहे हैं. यह वेब सीरीज इंडिया में रिलीज के बाद सिर्फ एक हफ्ते के अंदर यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज बन गई है. इस वेब सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी जैसी कई दमदार एक्ट्रेस ने काम किया है. ऐसे में अब मशहूर एक्ट्रेस अदिती राव हैदरी की एक चाल का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है जिसपर फैंस अपना दिल हार गए हैं, तो आइए जानते हैं आखिर क्यों इसे कहा जाता है ‘गजगामिनी चाल’ और आखिर क्या है इसका कामसूत्र से कनेक्शन.

अदिती की ‘गजगामिनी चाल’
जय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ आ चुकी हैं और इसी बीच में अब अदिति यानी बिब्बोजन के मुजरे का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो फरदीन खान के सामने नाचती हुई नजर आ रही हैं और इस दौरान उकी मनमोहक चाल पर हर कोई अपना दिल बार बैठा है. कुछ इसे हंसिनी वाली चाल कह रहे हैं तो कई ‘गजगामिनी’. तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या खास है चाल और क्यों इसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.

गजगामिनी वॉक क्या है?
हीरामंडी में ‘सैयां हटो जाओ’ गाने में बिब्बो जान फरदीन खान के सामने नृत्य करती हैं और इसी दौरान वो गजगामिनी चाल चलती हैं. जानकारी के मुताबिक संस्कृत में गजगामिनी का मतलब है हाथी की चाल. अर्थात गज या हाथी के समान मंद मस्त होकर बलखाते और लहराते हुए चलना. सालों पहले आचार्य वात्स्यायन ने ‘कामसूत्र’ ल‍िखा था, ज‍िसमें ‘गजगाम‍िनी’ चाल का ज‍िक्र क‍िया गया है. आज के जमाने में इसे ‘Swan Walk’ कहते हैं. कहा जाता है कि आचार्य वात्स्यायन का ये ग्रंथ करीब थ डेढ़ से ढाई हजार साल पहले रचा गया होगा. ‘गजगाम‍िनी’ शब्‍द का प्रयोग महाभारत में भी हुआ है. देवदत्त पट्टानायक ने अपनी क‍िताब में लिखा है.

मधुबाला और माधुरी भी चल चुकी हैं ये चाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने ‘हीरामंडी’ में ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभाया है. सीरीज में एक गाना है- सैया हटो जाओ तुम बड़ो वो हो. इस गाने में अदिति राव की ‘गज गामिनी’ चाल दर्शकों को काफी पसंद आई जिसके बाद से लोग उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं. मधुबाना ले फिल्म मुगल-ए-आजम में गाने मोहे पंघट पे में ‘गज गामिनी’ डांस किया था.वहीं माधुरी दीक्षित एम एफ हुसैन की फिल्म ‘गज गामिनी’ में ऐसा डांस करती दिखीं थीं. उन्होंने फिल्म के टाइटल सॉन्ग पर ही ‘गज गामिनी’ वॉक की थी.