Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

30 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गई बीजेपी विधायक की बेटी नगर परिषद अध्यक्ष

135
Tour And Travels

नई दिल्ली, 04मई। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. ठेकेदार के बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी गई थी. सारिका खटीक दमोह जिले के हटा से बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी हैं. जनप्रतिनिधि के पकड़े जाने का यह पहला मामला सामने आया है.

लोकायुक्त पुलिस सागर के मुताबिक पन्ना जिले के अपमानगंज नगर परिषद के आजाद नगर वार्ड निवासी आजाद राज मोदी ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक द्वारा उसकी लिफ्टिंग मशीन के चार महीने के बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी. लोकायुक्त पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार (2 मई) को सारिका खटीक पति शारद खटीक अध्यक्ष नगर परिषद अमानगंज को नगर परिषद अमानगंज के कार्यालय में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.

यह कार्रवाई लोकायुक्त DSP मंजू सिंह के नेतृत्व में की गई. शिकायत कर्ता ठेकेदार और बीजेपी नेता आजादराज मोदी के अनुसार उसके चार माह के बिलों का भुगतान नहीं हो रहा था. उसके लिफ्टर मशीन के चार माह का भुगतान एक लाख 33 हजार रुपये बाकी था. अध्यक्ष सारिका खटीक द्वारा 40 हजार रुपये मांगे जा रहे थेय फिलहाल 10 हजार रुपये वह पहले दे चुका था.

पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक दमोह जिले के हटा से बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी है. सारिका बीजेपी में भी सक्रिय रही है. सारिका खटीक दमोह जिले से दो बार जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी है. शादी के बाद सारिका खटीक अमानगंज में बीजेपी में सक्रिय रही और नगर परिषद की अध्यक्ष बनी. वह अमानगंज मंडल की महामंत्री भी है. लोकायुक्त पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ट्रैप की कार्यवाई का यह पहला मामला है.