Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

काशी के संत श्री शिवशंकर महाराज जी का निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख…

260
Tour And Travels

नई दिल्ली, 8अप्रैल। काशी (वाराणसी) के संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी महाराज का आज निधन हो गया. महाराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शोक जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर संवेदनाएं व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘…कि भगवान विश्वनाथ के परम भक्त संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी के महाप्रयाण का दुःखद समाचार काशी से प्राप्त हुआ…’

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, शिवशंकर महाराज मंगला आरती में बाबा विश्वनाथ की सेवा में अनवरत उपस्थित होते थे. उनका प्रयाण काशी की संत परंपरा के लिए एक बड़ी क्षति है. संत श्री भारती जी महाराज के शिव स्वरूप में विलीन होने पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. ॐ शान्ति !