Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानी के चुनाव में विरोधियों को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, रेफर

63
Tour And Travels

बलिया, 24 अप्रैल (हि. स.) नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया में गोली लगने से आशीष चौधरी नाम का युवक घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक प्रधान प्रत्याशी का पुत्र है। पुलिस इसे विरोधियों को फंसाने की साजिश बता रही है।

नरही थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देररात प्रधानी का चुनाव लड़ रहे लालजी चौधरी के पुत्र आशीष ने शोर मचाया कि उसको अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गोली लगने के स्थान पहुंच गई। गोली आशीष के पैर में लगी थी और वह नशे में था। घटना स्थल को देखने के बाद पुलिस को शक हुआ। जब आशीष से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने खुद को गोली मारकर विरोधियों को फंसाने की बात ही नहीं बताई, बल्कि इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हो गया। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह की सूझबूझ से एक बड़ी साजिश का खुलासा हो गया। जिससे निर्दोष जेल जाने से बच गए।