Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू बीजेपी में शामिल

205
Tour And Travels

मुंबई, 30 मार्च। लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल BJP में शामिल हो गई हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। ऐसी भी चर्चा है कि अर्चना पाटिल चाकुरकर अमित देशमुख के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। अर्चना पाटील के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण ने अर्चना पाटील की पार्टी में एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी। अर्चना पाटील चाकूरकर के बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके पति बसवराज पाटील ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। महाराष्ट्र में लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इन लोगों से पहले भी कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने कहा कि मैंने अपने ससुर शिवराज पाटिल से बात कर और उनका आशीर्वाद लेकर बीजेपी में शामिल हुई हूं। मैंने अब तक सामाजिक क्षेत्र में काम किया है। पहली बार में राजनीतिक क्षेत्र में काम करुंगी। राजनीति में शिवराज पाटिल का लंबा अनुभव है। बीजेपी में शामिल होना यह मेरा निजी फैसला है। मैं शिवराज पाटिल की बेटी हूं। मैने उनसे बात की है। हमारे पिता ने हमेशा हमें पूरी छूट दी है। उन्होंने हमेशा हमें अपने मन का कार्य करने का मौका दिया है। एक पिता का हमेशा बेटी को आशीर्वाद होता है। हम अपना फैसला लेते हैं। शिवराज पाटिल को विश्वास में लेकर हमने फैसला लिया है। मुझे कांग्रेस पार्टी से कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि मैंने कभी भी उनके साथ काम नहीं किया है। बीजेपी जो कार्य कर रही है उस वजह से मैं आज पार्टी में शामिल हुई हूं। शिवराज पाटिल ने कांग्रेस नहीं छोड़ी है। अर्चना पाटील ने बीजेपी ज्वाइन किया है इतना ही फर्क है। मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी मुझे पता नहीं है। मैं कार्यकर्ता हूं जो कार्य दिया जाएगा उसका मैं पालन करूंगी।