Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित

144
Tour And Travels

नई दिल्ली,29 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के एक एपिसोड में मोरारजीभाई देसाई के बारे में व्यक्त किए गए अपने विचारों का एक वीडियो भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“श्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह भारतीय राजनीति के एक दिग्गज थे और ईमानदारी एवं सादगी के प्रकाश स्तंभ। उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ हमारे देश की सेवा की। पिछले #MannKiBaat के एक एपिसोड के दौरान मैंने उनके बारे में यही कहा था।”