Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने भी शरद पवार को दिया झटका, अजित पवार गुट को बताया असली

132
Tour And Travels

नई दिल्ली, 16फरवरी। असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की लड़ाई में शरद पवार गुट को एक बार फिर झटका लगा है. अब महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने भी अजित पवार गुट (Ajit Pawar) को ही असली NCP माना है. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अजित पवार गुट के खिलाफ शरद पवार गुट की तरफ से दाखिल अयोग्यता आवेदन को खारिज कर दिया.