Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने वडोदरा की हरनी झील में हुई नौका दुर्घटना में लोगों की मौत पर किया शोक व्यक्त, अनुग्रह राशि की, की घोषणा

233
Tour And Travels

नई दिल्ली,19 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वडोदरा की हरनी झील में हुई एक नौका दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा भी की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
“वडोदरा की हरनी झील में हुई एक नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से व्यथित हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे: प्रधानमंत्री”