Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने असम सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक किया व्यक्त

238
Tour And Travels

नई दिल्ली, 3 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट के दुखद सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया :
“असम के गोलाघाट के एक सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि के कारण बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी”