Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भाजपा ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ प्रमुख किया नियुक्त

159
Tour And Travels

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव को तुरंत प्रभाव से पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, “विधायक किरण सिंह देव को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

देव भाजपा विधायक अरुण साव का स्थान लेंगे, जो राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बने थे।