Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

केंद्र सरकार ने मार्च 2024 तक प्याज के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक

452
Tour And Travels

नई दिल्ली, 8दिसंबर। केंद्र सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश के लिए प्याज के निर्यात पर अगले साल मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है.आज विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा,प्याज की निर्यात नीति… को संशोधित कर 31 मार्च, 2024 तक फ्री से निषेध किया गया है।

डीजीएफटी ने यह भी कहा कि हालांकि, अन्य देशों को उनके अनुरोध के आधार पर सरकार द्वारा दी गई अनुमति के आधार पर प्याज के निर्यात की अनुमति दी जाएगी।
इस नोटिफिकेशन के मुताबिक वैसे प्याज के शिपमेंट, जिनकी लोडिंग निर्यात प्रतिबंध अधिसूचना से पहले शुरू हो गई थी, को निर्यात करने की अनुमति है।

दिल्ली में क्या है प्याज की कीमत?
दिल्ली में स्थानीय विक्रेता 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम पर प्याज बेच रहे हैं। आपको बता दें कि आज के इस फैसले से पहले, केंद्र सराकर ने अक्टूबर में ग्राहकों को राहत देने के लिए खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बफर प्याज स्टॉक की बिक्री बढ़ाने का फैसला किया था।

14 नवंबर को जारी WPI आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में सब्जियों में मुद्रास्फीति कम होकर (-) 21.04 प्रतिशत और आलू में (-) 29.27 प्रतिशत हो गई थी लेकिन प्याज की वार्षिक मूल्य वृद्धि दर 62.60 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी रही।