Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पापा की तरह करणी सेना संभालूंगी, सूरमा मरते नहीं.- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बेटी

98
Tour And Travels

नई दिल्ली, 8दिसंबर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद उनकी बेटी उर्वशी ने कहा, ‘अब चारों तरफ पुलिस ही पुलिस है, पहले पापा को कोई सुरक्षा नहीं दी। अगर दी होती तो ये दिन ना देखने पड़ते।’

उर्वशी ने कहा कि ये बदमाश ये सोच रहे हैं कि हत्या करने से इनका पूरा परिवार दबाव में आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। सूरमा कभी मरते नहीं हैं। अमर होते हैं। पापा की तरह करणी सेना को संभालेंगे।

उधर, इस मामले की लगातार जांच की जा रही है। पता चला है कि गोगामेड़ी की हत्या की साजिश करीब दस महीने पहले पंजाब की बठिंडा सेंट्रल जेल में रची गई थी। पंजाब पुलिस ने उनकी हत्या की आशंका जताते हुए मार्च में राजस्थान पुलिस को इनपुट भेजकर अलर्ट किया था। पंजाब पुलिस ने मार्च में राजस्थान पुलिस को एक औपचारिक पत्र लिखा था। पत्र में बताया गया कि बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर संपत नेहरा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रच रहा है। उसने वारदात के लिए एके-47 का इंतजाम किया था।