Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड के गिरिडीह में शादी समारोह से लौट रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा, 5 लोगों की मौत

193
Tour And Travels

गिरिडीह , 18नवंबर। झारखंड के गिरिडीह से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें शनिवार को एक कार पेड़ से टकरा गई. यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में शनिवार तड़के करीब तीन बजे उस समय हुई जब वाहन में 10 लोग सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं, दो बच्चों सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जिस समय हादसा हुआ उस समय वाहन की रफ्तार तेज थी. ड्राइवर ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.
गिरिडीह के मुफस्सिल थाने के थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. तभी रास्ते में कार पेड़ से जा टकरा गई.

5 लोगों की मौके पर मौत
पुलिस के अनुसार, बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. जिसमें कई लोग गंभीर रूप स घायल हो गई है और 5 लोगों की मौत हो गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए हैं. वहीं घायलों को भर्ती करवा दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.