Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का लोगों को बेसब्री से इंतजार, हो रही एडवांस बुकिंग

596
Tour And Travels

नई दिल्ली,8नवंबर। सलमान खान की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.वह हर बार ऐसी फिल्म लेकर आते हैं जिसे देखने के बाद उनके फैंस खुश हो जाते हैं. इस दिवाली सलमान टाइगर 3 लेकर आ रहे हैं.जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में फैंस को फिल्म की झलक मिल गई है. अब बस टाइगर 3 की रिलीज का इंतजार है. यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है.

सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू हो गई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 3 ने अब तक सभी दिनों को मिलाकर 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं. फिल्म में इमरान हाशमी का नेगेटिव रोल है. सलमान खान और इमरान हाशमी के जबरदस्त एक्शन सीन हैं. टाइगर 3 में शाहरुख खान के किरदार का कैमियो होने वाला है.