Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक लद्दाख दौरे पर रहेंगी भारत की राष्ट्रपति

187
Tour And Travels

नई दिल्ली, 31अक्टूबर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2023 तक लद्दाख का दौरा करेंगी। 31 अक्टूबर को राष्ट्रपति लेह में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी।

1 नवंबर को राष्ट्रपति सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगी तथा सैनिकों से बातचीत करेंगी। उसी दिन वह लेह में उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और स्थानीय आदिवासियों के साथ भी बातचीत भी करेंगी।