Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘अपशिष्ट से कला’ – ‘स्क्रैप से मूर्तिकला’ प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

135
Tour And Travels

नई दिल्ली, 30अक्टूबर। विशेष अभियान 3.0 के एक भाग के रूप में, संस्कृति मंत्रालय ने ललित कला अकादमी, नई दिल्ली में ‘अपशिष्ट से कला’ – ‘स्क्रैप से मूर्तिकला’ प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें मंत्रालय के विभिन्न संगठनों के सर्वोत्तम रचनात्मक पहलों को प्रदर्शित किया गया। संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी 31 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी और जनता के लिए खुली रहेगी।
संस्कृति मंत्रालय के दिल्ली स्थित संगठनों और उत्तर पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (एनईजेडसीसी) ने प्रदर्शनी में भाग लिया, जबकि दिल्ली के बाहर स्थित अन्य संगठनों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में प्रदर्शनी का आयोजन किया।