Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नोएडा में युवती से रेप का आरोपी डिलीवरी ब्वॉय पुलिस इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भगा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

129
Tour And Travels

नोएडा, 30अक्टूबर। यूपी के नोएडा की इकोविलेज-प्रथम सोसायटी में एक ग्राहक के साथ बलात्कार करने के आरोपी एक डिलीवरी ब्वॉय को रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) (सेन्ट्रल नोएडा) हृदेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए डिलीवरी बॉय सुमित शर्मा गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि सुमित 27 अक्टूबर को सुपरटेक इको विलेज -वन के एक फ्लैट में सामान पहुंचाने गया था, वहां उसने एक युवती को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की एवं बलात्कार किया.

एडीसीपी ने बताया कि युवती द्वारा शोर मचाने पर सुमित मौके से फरार हो गया था. युवती अपने मंगेतर से मिलने के लिए उसके फ्लैट में आई थी और वारदात के वक्त वह वह घर पर अकेली थी. कठेरिया ने बताया कि इस युवती की शिकायत पर कोतवाली बिसरख पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी.

एडीसीपी ने बताया कि आज सुबह मुखबिर की सूचना पर सुमित को खैरपुर से गिरफ्तार कर, पुलिस जब उसे थाने ला रही थी ,तब उसने सेक्टर-3 के पास दरोगा भरत सिंह की सरकारी पिस्तौल छीनकर भाग गया.