Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुःख किया व्यक्त

179
Tour And Travels

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री बिशन सिंह बेदी जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। क्रिकेट के खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था और गेंदबाजी में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन ने भारत को कई यादगार जीत दिलाई। वह क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”