Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने अमित सरोहा द्वारा एशियाई पैरा खेल में क्लब थ्रो – एफ51 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर खुशी की व्यक्त

174
Tour And Travels

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में क्लब थ्रो – एफ51 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अमित सरोहा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एशियाई पैरा खेलों में क्लब थ्रो (एफ51) में प्रभावशाली कांस्य पदक जीतने पर अमित सरोहा को बधाई। उनके समर्पण और अथक परिश्रम ने देश को बेहद गौरान्वित किया है। वह अपने असाधारण कौशल और खेल भावना से लोगों को प्रेरित करते रहें।”