Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

तेलंगाना हैदराबाद के भक्त ने श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया सोने का हार

236
Tour And Travels

उज्जैन, 21 अक्टूबर। श्री महाकालेश्वर मंदिर में तेलंगाना के हैदराबाद से पधारे श्री वेदुल सीताराम शर्मा ने 151.600 ग्राम (मूल्य 10 लाख 62 हज़ार 500 दानदाता द्वारा प्राप्त रसीद अनुसार) एक नग सोने का हार श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया ।

जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री आर.पी. गहलोत द्वारा प्राप्त कर दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर दानदाता का सम्मान किया गया।

यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा प्रभारी श्री मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्‍क अन्‍नक्षेत्र समय –समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्‍यों व कर्मचारियों के माध्‍यम से भी भक्‍तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है ।