Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जारी की अपने उम्मीदवीारों की तीसरी सूची, पंडरिया से भावना बोहरा को बनाया उम्मीदवार

165
Tour And Travels

पंडरिया, 18 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जहां 30 नामों की पहली सूची जारी की। वहीं, बीजेपी ने अपने कैंडिडेट के नामों की तीसरी लिस्ट जारी की है। हालांकि इसमें एक ही कैंडिडेट के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने पंडरिया से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनाव के लिए पंडरिया सीट से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। बोहरा फिलहाल कबीरधाम की जिला पंचायत सदस्य है। इसके साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं। इससे पहले जारी हुई दो सूचियों में पार्टी ने अपने 85 कैंडिडेट के नामों की घोषणा कर चुकी थी। अब पार्टी के केवल 3 सीटों पर ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करना बाकी है।