Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मिजोरम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें

240
Tour And Travels

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले कांग्रेस ने मिजोरम के लिए सोमवार (16 अक्टूबर) को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में कुल 39 उम्मीदवार शामिल थे.

बता दें कि, मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है. वहीं, 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. इसके लिए बीजेपी की तैयारियां जोरों पर हैं. राज्य में पिछली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 नवंबर को हुआ था और चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को घोषित किया गया था.

आज बीजेपी की तरफ से जारी की गई लिस्ट में राज्य इकाई के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम 3 से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर- 1 से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है.