Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेरिस में फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ किया 5वां वार्षिक रक्षा संवाद

136
Tour And Travels

नई दिल्ली,12 अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 देशों की अपनी यूरोप यात्रा संपन्न करने के पहले कल पेरिस में फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वां वार्षिक रक्षा संवाद किया। दोनों मंत्रियों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने को लेकर दोनों देशों में जारी सैन्‍य संबंधों की क्षेत्रीय स्थिति के मूल्यांकन संबंधी मुद्दों पर विस्‍तार से चर्चा की। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को प्रगाढ़ करने के उपायों पर चर्चा होने के साथ चल रही रक्षा परियोजनाओं की समीक्षा की गई। दोनों मंत्रियों ने अंतरिक्ष, साइबर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावना पर भी चर्चा की।