Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

न्यूज वेबसाइट NewsClick के दफ्तर पर दिल्ली पुलिस ने मारा छापा, जानें क्या है मामला

102
Tour And Travels

नई दिल्ली, 3अक्टूबर। न्यूज वेबसाइट NewsClick के दफ्तर पर छापा पड़ा है. न्यूज पोर्टल के कथित चीनी लिंक के बीच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मंगलवार को न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों और कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 30 से अधिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की. दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम कई दस्तावेज और एविडेंस लेकर गई.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है. छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए. दिल्ली पुलिस की तलाशी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा साझा किए गए इनपुट पर आधारित है, जो संदिग्धों द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों का संकेत देता है.

न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर दिल्ली पुलिस की चल रही छापेमारी 17 अगस्त को यूएपीए और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है. यूएपीए, आईपीसी की धारा 153ए (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला?
ईडी की जांच में तीन साल की छोटी अवधि के दौरान 38.05 करोड़ रुपये की विदेशी फंड की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ था. ईडी द्वारा साक्ष्यों की जांच से एफडीआई के माध्यम से 9.59 करोड़ रुपये और सेवाओं के निर्यात के माध्यम से 28.46 करोड़ रुपये के संदिग्ध विदेशी आवक प्रेषण का पता चला. प्राप्त धनराशि को गौतम नवलखा और तीस्ता सीतलवाड के सहयोगियों सहित कई विवादास्पद पत्रकारों को वितरित किया गया था.

ईडी ने दिल्ली पुलिस के साथ चीन लिंक के बारे में विवरण भी साझा किया गया. इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यूज पोर्टल के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि न्यूज़क्लिक ने विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) का उल्लंघन करके विदेशी फंडिंग प्राप्त की है.