Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

24 घंटे में एनिमल के टीजर को 26 मिलियम व्यूज -लोगों को पसंद आ रहा रणबीर का नया अवतार

858
Tour And Travels

फिल्म एनिमल के टीजर को 24 घंटे में 26 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। रणबीर के लुक की काफी तारीफ हो रही है। उनके फैंस के लिए रणबीर का नया अवतार एक अलग फील दे रहा है। एनिमल का टीजर कल यानी गुरुवार को रिलीज हुआ था। रणबीर का लुक खून से लथपथ काफी डेंजरस दिखाई दे रहा है।

शाहरुख खान ने कहा मास हिट होगी एनिमल
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान ने इस फिल्म का टीजर देख लिया है। दरअसल, शाहरुख हाल ही में गणपति सेलिब्रेशन के लिए टी-सीरीज ऑफिस विजिट करने पहुंचे थे। चर्चा है कि इस मौके पर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने उन्हें फिल्म का टीजर दिखाया। इसे देखने के बाद शाहरुख ने कहा कि यह रणबीर की मास हिट फिल्मों में से एक बनेगी।