Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के और निकट पहुंचा, लेंडर मॉडयूल ने पहली डी-बूस्टिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक की संपन्‍न

268
Tour And Travels

नई दिल्ली, 19अगस्त।चन्‍द्रयान-3 का विक्रम लैंडर मॉड्यूल कल प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होकर सफल डीबूस्टिंग ऑपरेशन के बाद अब चंद्रमा के और करीब आ गया है। इसरो ने एक ट्वीट में कहा है कि लैंडर मॉड्यूल सामान्य रूप से काम कर रहा है। लैंडर का दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन परसों 20 अगस्त को लगभग 0200 बजे निर्धारित है। डी-बूस्टिंग प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक कि लैंडर चंद्रमा के सबसे करीब नहीं पहुंच जाता, जिसके बाद 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने का प्रयास किया जाएगा। इसरो के एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक और विज्ञान लेखक डॉ. बी आर गुरुप्रसाद ने आकाशवाणी से विशेष रूप से बातचीत में चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया।