
नई दिल्ली, 2अगस्त।मेजर जनरल अमिता रानी ने मंगलवार को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में अपर महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। जनरल ऑफिसर नर्सिंग कॉलेज, सेना अस्पताल , दिल्ली की पूर्व छात्र रही हैं। इस पद पर तैनात होने से पहले वह एमएनएस, मुख्यालय में ब्रिगेडियर थीं।