Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

उपराष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के शाहपुर में हुई भयंकर दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

254
Tour And Travels

नई दिल्ली , 01अगस्त।उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र के शाहपुर में एक भयंकर दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

एक ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा;

“महाराष्ट्र के शाहपुर में हुए हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”