Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र सिंह लोहिया को किया सम्मानित

159
Tour And Travels

नई दिल्ली, 28 जुलाई। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र सिंह लोहिया को सम्मानित किया, जिन्होंने इंग्लिश चैनल को दोनों तरफ से पार करके इतिहास रचा।

इस अवसर पर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने देश को गौरवान्वित करने के उत्कृष्ट प्रयास के लिए सतेंद्र सिंह लोहिया को बधाई दी। उन्होंने सतेंद्र सिंह लोहिया से उनकी सफल और प्रेरक यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में बातचीत की।

`

सतेंद्र सिंह लोहिया ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव राजेश अग्रवाल से भी मुलाकात की। राजेश अग्रवाल ने ग्वालियर में स्थापित होने जा रहे स्पोर्ट्स सेंटर के लिए सतेंद्र सिंह लोहिया से सुझाव लिये।

सतेंद्र सिंह ने इस अभिनंदन कार्यक्रम के लिए सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।