Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारतीय महिला सॉफ्टबॉल टीम चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में करेगी पदार्पण

228
Tour And Travels

नई दिल्ली, 24 जुलाई। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ- एसबीएआई ने आज 16 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। यह टीम 23 सितंबर से हांगझाउ में होने वाले एशियन गेम्‍स में खेलेगी। महाद्वीपीय स्‍पर्धा में पहली बार सॉफ्टबॉल खेल को शामिल किया गया है। एक खिलाड़ी अतिरिक्त और तीन रिजर्व में रहेंगी। संभावित खिलाड़ियों की सूची की जांच के बाद इन खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है। इसके बाद जून और जुलाई महीने में जांच और 2 सप्ताह के कोचिंग सत्र आयोजित किये गये।

एशियन चैम्पियनशिप में नियमित भागीदारी के आधार पर सॉफ्टबॉल एशिया ने भारतीय महिलाओं की सॉफ्टबॉल टीम को वाईल्‍ड कार्ड का दाखिला दिया। सॉफ्टबॉल एशिया की कार्यकारी समिति ने इस वर्ष फरवरी महीने में इस टीम को अधिकृत किया। सॉफ्टबॉल टोक्यो ऑलंपिक्‍स में पदक हासिल करने वाला खेल था। इस खेल को 2028 के लॉस ऐंजिलिस गेम्स में शामिल किया जायेगा।