Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बुद्ध की शिक्षाएं युवाओं को सशक्त बनाएंगी: द्रौपदी मुर्मु

218
Tour And Travels

नई दिल्ली, 4जुलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को युवाओं से भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से सीखने, खुद को समृद्ध बनाने और एक शांतिपूर्ण समाज, एक राष्ट्र और दुनिया के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

आषाढ़ पूर्णिमा, धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह पर एक रिकॉर्डेड संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान बुद्ध की तीन शिक्षाओं – शील, सदाचार और प्रज्ञा – का पालन करके युवा पीढ़ी खुद को सशक्त बना सकती है और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

राष्ट्रपति ने कहा, “आषाढ़ पूर्णिमा पर हम भगवान बुद्ध के धम्म से परिचित हुए, जो न केवल हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की एक अनिवार्य विशेषता भी है।” उन्होंने कहा कि बुद्ध धम्म के बारे में जानने के लिए हमें सारनाथ की पवित्र भूमि पर शाक्यमुनि द्वारा दिये गये प्रथम उपदेश को पढ़ना और समझना चाहिए।